रायपुर (किरण अग्रवाल) भादव माह की पावन बेला एवं अमावस्या के शुभ अवसर पर अशोका आइकॉन भक्त महिला मंडली द्वारा आज, 11 सितंबर को दोपहर 2 बजे से श्री दादी सती रानी माता का विशाल मंगल पाठ अशोका आइकॉन क्लब हाउस में आयोजित किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में अशोका आइकॉन सोसायटी की समस्त माताओं, बहनों, भक्तजनों एवं परिवारजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माता रानी के मंगल पाठ में शामिल होने तथा पावन दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।
आयोजन की व्यवस्था हेतु ₹500 की सहयोग राशि निर्धारित की गई है। कार्यक्रम को विशेष एवं भक्तिमय स्वरूप देने के लिए माताओं एवं बहनों के लिए साड़ी, चुनरी, मेहंदी, नथ, बिंदी एवं पारंपरिक श्रृंगार को ड्रेस कोड के रूप में रखा गया है। किरण अग्रवाल बबीता अग्रवाल ने बताया कि अधिक से अधिक माताओं एवं बहनों की सहभागिता से यह धार्मिक आयोजन भव्य एवं मंगलमय बनेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर दादी सती रानी माता के मंगल पाठ में सम्मिलित होने एवं माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया।
0 Comments