ବ୍ରେକିଂ ନ୍ୟୁଜ

🟢 ବ୍ରେକିଂ ନ୍ୟୁଜ

श्री श्यामजी मंदिर, कांटाबांजी में 8 अगस्त को होगा 5वां श्री श्याम झूलन उत्सव, तैयारियां अंतिम चरण में

'8 अगस्त सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि श्याम प्रेमियों के लिए आस्था और उत्सव का प्रतीक'


कांटाबांजी (कोशल प्रहरी) श्री श्यामजी मंदिर युवा संघ, कांटाबांजी द्वारा आगामी 8 अगस्त 2026 को 5वें श्री श्याम झूलन उत्सव का भव्य आयोजन श्री श्यामजी मंदिर परिसर में किया जाएगा। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर पूरे शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के श्याम भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष झूलन उत्सव को पहले से अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। मंदिर परिसर को विशेष विद्युत सज्जा एवं फूलों से सजाया जाएगा तथा श्री श्याम बाबा का मनमोहक दरबार सजाकर विशेष श्रृंगार किया जाएगा। संपूर्ण आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा एवं उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

झूलन उत्सव के अवसर पर भजन संध्या, अखंड श्याम नाम संकीर्तन, विशेष पूजा-अर्चना, आरती, भंडारा भोग एवं प्रसाद वितरण जैसे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भजन संध्या के मुख्य आकर्षण देश के सुप्रसिद्ध श्याम भजन गायक अभिषेक नामा, आदर्श दधीच,एवं केशव कौशिक की जुगलबंदी अपनी प्रस्तुति से बाबा को रिझाएंगे,

दूर-दराज़ से आने वाले श्याम भक्तों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि सभी श्रद्धालु सुगमता से कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें। आयोजन समिति ने बताया कि कांटाबांजी सहित आसपास के अनेक शहरों एवं गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति ने समस्त श्याम भक्तों एवं नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों सहित 8 अगस्त को श्री श्यामजी मंदिर पहुंचकर इस भव्य 5वें श्री श्याम झूलन उत्सव का हिस्सा बनें तथा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Post a Comment

0 Comments