ବ୍ରେକିଂ ନ୍ୟୁଜ

🟢 ବ୍ରେକିଂ ନ୍ୟୁଜ

मारवाड़ी युवा मंच सिन्धेकेला शाखा का वॉकाथॉन-2.0


सिंधेकेला (दिनेश जैन / कोशल प्रहरी) ओडिशा प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर पूरे ओडिशा में आयोजित ‘वॉकाथॉन-2.0 : फिट ओडिशा, हिट ओडिशा’ अभियान के तहत मारवाड़ी युवा मंच सिंधेकैला शाखा द्वारा वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष बुलु जैन ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से “स्वस्थ युवा–सशक्त समाज–समृद्ध राष्ट्र” का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments