ବ୍ରେକିଂ ନ୍ୟୁଜ

🟢 ବ୍ରେକିଂ ନ୍ୟୁଜ

समाजसेवी अनिल कुमार त्रिपाठी एवं बंगोमुंडा पत्रकार संघ द्वारा 1001 पौधों का वृक्षारोपण


सिन्धेकेला ( दिनेश जैन / कोशल प्रहरी) - बलांगीर जिले के बंगोमुंडा ब्लॉक अंतर्गत ठेमरा पंचायत स्थित नर्सरी परिसर में समाजसेवी अनिल कुमार त्रिपाठी एवं बंगोमुंडा पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में 1001 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांटाबांजी विधायक लक्ष्मण बाग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है, जिससे समाज में हरियाली और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने समाजसेवी अनिल कुमार त्रिपाठी तथा बंगोमुंडा पत्रकार संघ के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में सिंधेकेला समिति सदस्य भोलानाथ बेहरा, बंगोमुंडा रेंजर दमृधर प्रधान, सिंधेकेला फॉरेस्टर हिमांशु शेखर बिहारी, बंगोमुंडा फॉरेस्टर हिमांशु पांडा, बलांगीर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष शिव प्रसाद परिड़ा, संजय अगस्ती, बंगोमुंडा ब्लॉक पत्रकार संघ के अध्यक्ष रश्मिरंजन पुटेल, संपादक हुलेश्वर हंस, पुष्प बेहरा, प्रकृति बंधु नारायण मिश्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके अलावा युवराज बाग, हेमंत साहू, ठेमरा सरपंच लक्ष्मीकांत बाग, प्रदीप भोई, घनश्याम मनहिरा, संजीव छुरा, सुधीर बछा, गणेश साहू, आनंद भरासग्रिया, विद्या भरासग्रिया, गौरहरि बछा, दुर्गा बछा, वीरेंद्र सिंह माझी, मोहन माझी, सुमंत महानंद, अकुर बेहरा, मनोज राणा, कांत बछा, गुरुवारु बछा, गोपबंधु बेहरा, किशोर बनछोर, वार्ड सदस्य लंबोदर सग्रिया, संजय छुरा, राधे माझी, रक्षा छत्रिया, अलेख बछा, सिंधेकेला थाना के एएसआई रंजीत प्रधान, कांस्टेबल राष्ट्रपति राणा तथा ठेमरा पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments