ବ୍ରେକିଂ ନ୍ୟୁଜ

🟢 ବ୍ରେକିଂ ନ୍ୟୁଜ

मुनिश्री तथा संगठन यात्रा की प्रेरणा से सिंधीकेला में पुनः शुरू हुई ज्ञानशाला

पहले दिन 16 बच्चों की रही उत्साहपूर्ण उपस्थिति 


सिंधीकेला - परम पूज्य आचार्यश्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री हिमांशु कुमारजी की प्रेरणा तथा मंगलपाठ एवं ओडिशा-झारखंड आंचलिक ज्ञानशाला प्रभारी श्री बच्छराज जी बेताला की संगठन यात्रा के सकारात्मक प्रभाव से सिंधीकेला में ज्ञानशाला का पुनः शुभारंभ किया गया। ज्ञानशाला के पहले ही दिन 16 बच्चों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिससे क्षेत्र में धार्मिक एवं संस्कारमूलक शिक्षा के प्रति बढ़ता उत्साह देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि संगठन यात्रा के दौरान श्री बच्छराज जी बेताला ने स्थानीय तेरापंथ सभा के अध्यक्ष श्री सुदर्शन जैन की अध्यक्षता में आयोजित प्रेरणादायी कार्यक्रम में ज्ञानशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को इसके नियमित संचालन का संकल्प दिलाया था। इस अवसर पर पश्चिम ओडिशा क्षेत्रीय ज्ञानशाला संयोजिका श्रीमती बॉबी जैन, कांटाबांजी तेरापंथ सभा के मंत्री श्री विवेक जैन, महासभा के आंचलिक प्रभारी श्री छत्रपाल जैन मंचासीन थे ।

इस अवसरपर प्रांतीय सभा के संगठन मंत्री श्री सुनील जैन, स्थानीय सभा के मंत्री श्री अनिल जैन, निवर्तमान अध्यक्ष श्री राम अवतार जैन, उपाध्यक्ष श्री नबीन जैन, श्री रमेश जैन , उपदेष्टा श्री फूलचंद जैन, श्री नरेश जैन, वरिष्ठ श्रावक श्री प्रसन्न जैन, पत्रकार दिनेश जैन, कुडसूड़-चांदोतरा सभा के अध्यक्ष श्री कैलाश जैन, मंत्री श्री जय भगवान अग्रवाल, श्री सीताराम अग्रवाल, श्रीमती सुनीता जैन सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे थे। ज्ञानशाला का संचालन प्रशिक्षिकाओं महिला मंडल के मंत्री प्रिया जैन, पूर्व अध्यक्षा पुष्पा जैन एवं हीरामणि जैन तथा प्रशिक्षकों मुकेश जैन एवं नितेश जैन द्वारा किया गया। बच्चों को प्रार्थना, संस्कार एवं नैतिक शिक्षा के साथ रोचक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान किया गया। इस दौरान बच्चों के लिए "म्यूजिक पिलो गेम" का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। स्थानीय समाजजनों ने ज्ञानशाला के पुनः संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे भावी पीढ़ी में संस्कार, अनुशासन एवं धार्मिक चेतना के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Post a Comment

0 Comments