राम मंदिर से निकलेगी भव्य ध्वज शोभायात्रा, ओंकार मल भवन में सजेगा माता का दरबार; महाभोग सहित होंगे कई धार्मिक आयोजन
दोपहर 3 बजे से बेरी वाली माता का मंगल पाठ आरंभ होगा। महाराष्ट्र मुम्बई से आने वाले मुख्य कथा वाचक डिम्पल अग्रवाल एवं उनकी टीम अपनी भक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से माता की महिमा का गुणगान करेंगे। मंगल पाठ के दौरान मेहंदी, चुनरी और गजरा माता के भव्य श्रृंगार सहित कई आकर्षक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंगल पाठ के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए महाभोग की व्यवस्था भी रहेगी। इस धार्मिक आयोजन में कांटाबांजी के साथ नरला, संबलपुर, रायपुर, जगदलपुर और कालाहांडी सहित विभिन्न क्षेत्रों से बेरी वाली माता के भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर के वरिष्ठजन मणिलाल अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल,सतवीर अग्रवाल, राज आर्य ,रामु झरवालिया,मामराज बंसल, गजानंद अग्रवाल, बीसन अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल और संकर सोनी, महेंद्र अग्रवाल सहित अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारीलाल अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बेरी वाली माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

0 Comments