ବ୍ରେକିଂ ନ୍ୟୁଜ

🟢 ବ୍ରେକିଂ ନ୍ୟୁଜ

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और ओडिशा राज्य सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल के अवसर पर बलांगीर जिले के कांटाबांजी में एक विशेष कार्यशाला


कांटाबांजी (कोशल प्रहरी) बलांगीर जिले के कांटाबांजी स्थित हरिभवन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष और राज्य सरकार के 2 वर्ष के जनकल्याणकारी कार्यों के उपलक्ष्य में विशेष कार्यशाला एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बलांगीर लोकसभा सांसद संगीता कुमारी सिंह देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ कांटाबांजी विधायक लक्ष्मण बाग, भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष शिवाजी महांति, जिला अध्यक्ष श्रीवत्स बेहेरा, नगर अध्यक्ष अजीत कठार, अग्रवाल सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक छापड़िया और सचिव ललित अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यशाला में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उन्हें आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तथा सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले बुद्धिजीवियों और प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मेलन के दौरान स्थानीय बुद्धिजीवियों ने सांसद के समक्ष क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं। इनमें कांटाबांजी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, प्रयागराज के लिए सीधी रेल सेवा, स्पिनिंग मिल की स्थापना, स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने तथा अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रही।अब इन मांगों पर कितना अमल होता है, इस पर लोगों की नजरें टिकी हैं आयोजकों ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की विकास योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करना है।

Post a Comment

0 Comments