ବ୍ରେକିଂ ନ୍ୟୁଜ

🟢 ବ୍ରେକିଂ ନ୍ୟୁଜ

सिन्धेकेला ब्रह्माकुमारी संस्था का नशामुक्ति अभियान विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों व शिक्षकों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प


सिन्धेकेला (दिनेश जैन / कोशल प्रहरी) - प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सिन्धेकेला ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा नशामुक्त समाज निर्माण के उद्देश्य से विशेष नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत संस्था की संचालिका ब्रह्माकुमारी गायत्री बहन एवं ब्रह्माकुमारी विद्या बहन ने सिन्धेकेला सहित आसपास के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया।इस दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जागरूक करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर असर पड़ता है। स्वस्थ एवं संस्कारवान समाज के निर्माण के लिए युवाओं का नशे से दूर रहना बेहद जरूरी है। ब्रह्माकुमारी गायत्री बहन ने बताया कि यह विशेष अभियान 6 अगस्त से 10 अगस्त तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से देशभर में कम से कम 10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य रखा गया है। विद्यालयों में आयोजित इस जागरूकता अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। संस्था का यह प्रयास युवा पीढ़ी को नशे की बुराई से बचाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments